कला-सिनेमा

प्रेम सिंह की नई फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की हुई धमाकेदार शुरुआत, नए साल में दिखा नया लुक

प्रेम सिंह की नई फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की हुई धमाकेदार शुरुआत, नए साल में दिखा नया लुक

जोहार पटना, 20 जनवरी। नए साल में फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ (Joru Ke Gulam) की शूटिंग का शुभारंभ हो गया है।लोकप्रिय अभिनेता प्रेम सिंह ने नए लुक और नई ऊर्जा के साथ अपनी आगामी इस फिल्म का मुहूर्त पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया, जिसके बाद शूटिंग शुरू कर दी गई। इस मौके पर प्रेम सिंह ने अपने प्रशंसकों से फिल्म के लिए प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की। फैंस का कहना है कि नए साल की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खुशखबरी लेकर आई है। यह फिल्म जरूर रिकॉर्ड तोड़ेगी।

इसे भी पढ़ें - ‘सास की सौतन’ का ट्रेलर आउट, रिश्तों के नए मायने गढ़ती फिल्म ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

नई फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की शुरुआत बेहद खास

प्रेम सिंह ने कहा कि नए साल में नई फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ की शुरुआत उनके लिए बेहद खास है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों से जुड़ने वाली कहानी है। उन्होंने कहा कि नया लुक, नई सोच और नई जिम्मेदारी के साथ वह इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं और दर्शकों का प्यार व आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रेम सिंह ने भरोसा जताया कि ‘जोरू के गुलाम’ परिवार के साथ बैठकर देखी जाने वाली एक मजेदार और यादगार फिल्म साबित होगी।

इसे भी पढ़ें - भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ 6 फरवरी को पूरे देश में होगी रिलीज, माही श्रीवास्तव का दिखेगा खास अंदाज

‘जोरू के गुलाम’ सुनते ही दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान

फिल्म का टाइटल ‘जोरू के गुलाम’ सुनते ही दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म हंसी, मनोरंजन और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर होगी। नए साल में नई जिम्मेदारी के साथ शुरू हुई यह फिल्म दर्शकों को एक अलग तरह का मजेदार सिनेमाई अनुभव देने वाली है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ सामाजिक ताने-बाने को भी हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें - भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ में माही श्रीवास्तव का जलवा, गोल्डी यादव ने दिया साथ

अनुभवी टीम के साथ फिल्म से मनोरंजन की पूरी उम्मीद

प्रेम सिंह ने उम्मीद जताई कि ‘जोरू के गुलाम’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। फिल्म की शूटिंग तेज़ी से शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसे बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी है। सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव हैं, जबकि निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभाली है। फिल्म की कहानी और पटकथा शमशेर सेन ने लिखी है, वहीं गीत और संगीत का जिम्मा सुनील झा के हाथों में है। अनुभवी टीम के साथ फिल्म से मनोरंजन की पूरी उम्मीद की जा रही है।

इसे भी पढ़ें - माही श्रीवास्तव के भोजपुरी एल्बम ‘नाम बदनाम होता’ में दिखा कश्मीर का जादू

प्रेम सिंह के साथ रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी

‘जोरू के गुलाम’ में प्रेम सिंह के साथ रक्षा गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में विनोद मिश्रा, कंचन मिश्रा, मनोज द्विवेदी, प्रियंका शर्मा, अनिता रावत, रिंकू, आयुषी सहित कई जाने-पहचाने चेहरे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कलाकारों का यह मिश्रण फिल्म को और भी दिलचस्प बनाने वाला है। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा हैं। प्रेम सिंह भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं और उनके फैंस की संख्या करोड़ों में हैं। उनके फैंस दुनिया के कई कोने में भी हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)

-----समाप्त-----

शेयर करें: