राजधानीकला-सिनेमावीडियो

भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ 6 फरवरी को पूरे देश में होगी रिलीज, माही श्रीवास्तव का दिखेगा खास अंदाज

भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ 6 फरवरी को पूरे देश में होगी रिलीज, माही श्रीवास्तव का दिखेगा खास अंदाज

जोहार पटना, 17 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘उमा (UMA)’ आगामी 6 फरवरी 2026 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘उमा’ का निर्माण जाने-माने फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसकी कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी अनंजय रघुराज ने संभाली है। फिल्म की सह-निर्माता निवेदिता कुमार हैं। इसे रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया गया है और फिल्म का बैनर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड है।

इसे भी पढ़ें - भोजपुरी लोकगीत ‘लव यू बोलता कंगनवा’ में माही श्रीवास्तव का जलवा, गोल्डी यादव ने दिया साथ

इस फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा, “‘उमा’ मेरे दिल के बेहद करीब है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है जो समाज से जुड़ी भावनाओं और सच्चाइयों को दर्शाती है। हमने इस फिल्म को बहुत मेहनत और ईमानदारी से बनाया है। पूरी टीम ने दिल से काम किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। 6 फरवरी को जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी, तब दर्शक इसे अपना भरपूर प्यार देंगे।”

फिल्म में कई चर्चित और प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। माही श्रीवास्तव और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनके अलावा अमरेंद्र शर्मा, शंभू राणा, पुष्पेंद्र राय, नेहा सिंह, अंशु तिवारी, मोना राय, राकेश त्रिपाठी, सीपी. भट्ट, रितम श्री, पारुल प्रिया और बबीता सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इसके कार्यकारी निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं। अरविंद तिवारी और राकेश त्रिपाठी ने फिल्म की पटकथा और संवाद लिखे हैं। के. वेंकट महेश ने छायांकन की जिम्मेदारी निभाई है। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार साजन मिश्रा ने तैयार किया है, जबकि गीत धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। कल्पना पटवारी, प्रियंका सिंह, सुगम सिंह और किरण कश्यप ने गाने गाए हैं।

इसे भी पढ़ें - माही श्रीवास्तव के भोजपुरी एल्बम ‘नाम बदनाम होता’ में दिखा कश्मीर का जादू

फिल्म के अन्य प्रमुख तकनीकी सदस्यों में लाइन प्रोड्यूसर महेश उपाध्याय, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, बैकग्राउंड स्कोर अयान मकवाना, आर्ट डायरेक्टर राम दुलारे एवं मिलिंद सिंह, संपादक प्रीतम नाइक और डीआई मनींदर सिंह (बंटी) शामिल हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है, जबकि कॉस्ट्यूम डिजाइन नानू फैशन डिजाइनर ने किया है। फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पीआरओ ब्रजेश मेहर, रंजन सिन्हा, उदय भगत और रामचंद्र यादव संभाल रहे हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)

-----समाप्त-----

शेयर करें: