जोहार पटना, 17 जनवरी। भोजपुरी गीत-संगीत की बात होते ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का नाम अव्वल दर्जे पर आता है। इस म्यूजिक कंपनी से हमेशा भोजपुरी लोक संस्कृति से जुड़े हुए गाने रिलीज किए जाते हैं। इसी कड़ी में भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत 'लव यू बोलता कंगनवा' संगीतप्रेमियों के लिए रिलीज किया गया है। इसे मधुर आवाज में भोजपुरी की पॉपुलर गायिका गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। ये लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - माही श्रीवास्तव के भोजपुरी एल्बम ‘नाम बदनाम होता’ में दिखा कश्मीर का जादू
गाने में गांव की लोक संस्कृति, देहात का रहन-सहन दिखाया गया है, जोकि बहुत ही प्यारा और मनमोहक लग रहा है। इसमें माही श्रीवास्तव अपने परदेसी पिया को कीपैड वाले सस्ते फोन से कॉल कर रही है और उसे वापस अपने घर आने के लिए तथा परिवार के साथ रहने के लिए जोर दे रही है। इस गाने की वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव एकदम सिंपल देहाती लुक में साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वह मिट्टी के बने हुए कच्चे मकान के दरवाजे पर चारपाई पर बैठकर फोन पर बात कर रही है और गांव के लोग घर गृहस्थी के काम जुटे हुए हैं।
इस गाने का वीडियो देख रहे लोगों को पूरी तरह से गांव की ओर लेकर चला जाता है। शहरों में बैठे लोग इस गाने के वीडियो देखकर अपने आप को अपने गांव घर परिवार से जोड़कर देख रहे हैं। इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव पति को समझाते हुए कह रही हैं कि 'निक नाही लागता कवनो रे खनवा, सजनवा आवा ना, त लव यू कहता कंगनवा, सजनवा आवा ना।'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'लव यू बोलता कंगनवा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने पारंपरिक अंदाज और अदाओं से गांव की याद दिलाती नजर आ रही हैं। इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है।
इसे भी पढ़ें - विजय चौहान, माही श्रीवास्तव और शिल्पी राज का लोकगीत ‘कुकर में डाल के’ रिलीज
इस गाने को लेकर के एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि गांव-देहात और घर-परिवार से जुड़े इस गाने में काम करना मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात यह है। इतना बेस्ट सॉन्ग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। इस गाने को प्यार देने के लिए के लिए मैं अपने फैंस एवं सभी शुभचिंतकों को दिल से धन्यवाद देती हूं। सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि यह लोकगीत रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही प्यारा बनाया है। इसे गाकर मैं बहुत खुश हूं। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को बहुत धन्यवाद देती हूं। (प्रेस विज्ञप्ति)
-----समाप्त-----