जोहार पटना, 22 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा के क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरू यादव ने नई पहल करते हुए मुंशी प्रेमचंद की प्रचलित कहानी 'पूस की रात' (Poos Ki Raat) पर भोजपुरी फिल्म 'पूस की रात' का निर्माण करके नई मिसाल कायम किया है। ऐसे मार्मिक और हृदय स्पर्शी विषय पर भोजपुरी में पहली बार किसी मेकर ने फिल्म बनाने का साहस किया है और गहन विचार किया है। इसके लिए धीरू यादव जितनी सराहना की जाए वह कम होगी। ये फिल्म प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है।
धीरू यादव ने बताया कि मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित 'पूस की रात' की कहानी का संदेश बहुत ही मार्मिक और हृदय स्पर्शी है, जो समाज को गहन विचार करने पर विवश कर देती है। भोजपुरी फिल्म 'पूस की रात' किसान की दयनीय स्थिति, शोषण, गरीबी और प्रकृति के सामने उसकी बेबसी को दर्शाती है। प्रेमचंद ने इस कहानी के माध्यम से बताया है कि कैसे गरीबी इंसान से उसकी मेहनत, आशा और संवेदनाएं तक छीन लेती है। यह कहानी लोगों के मन में करुणा और सामाजिक चेतना जगाती है।
प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एल.एल.पी. प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'पूस की रात' में केंद्रीय भूमिका में अक्षय यादव, मधु अवस्थी और उदल यादव ने कमाल का अभिनय किया है। इस फिल्म की शूटिंग पूस के महीने की रात में, घने कोहरे, हाड़ कंपाने वाली ठंडी में की गई है। इस फिल्म के निर्माता केशव महेश्वरी, धीरु यादव हैं। निर्देशक सतीश दूबे, अभिषेक दूबे हैं। लेखक मुंशी प्रेमचंद हैं। पटकथा एवं संवाद अक्षय यादव ने लिखा है। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, क्रिएटिव डायरेक्टर हिमांशु पटेल, मिक्सिंग इंजीनियर सरोज शर्मा हैं।
इसे भी पढ़ें - भोजपुरी सिनेमा में नारी शक्ति, अंजना सिंह स्टारर ‘कुश्ती’ का भव्य ट्रेलर रिलीज
फिल्म में पार्श्व संगीत डीजे भराली ने दिया है। डीआई सन्नी धन्जल, संकलन हिमांशु पटेल व योगेश मौर्य, ग्राफिक्स व पब्लिसिटी डिजाईन सोनू मध्देशिया ने किया है। प्रोडक्शन मैनेजर सोनू यादव (कुंडल) हैं। पोस्ट प्रोडक्शन ऐडिफ्लोर फिल्म प्रोडक्शन सर्विसेज व जे जे महापात्रा मूवी मैजिक ने किया है। मुख्य सहायक निर्देशक योगेश मौर्य, आर्ट डायरेक्टर चंदन आर्ट, सहायक निर्देशक अमर प्रसाद, सूरज, रूप सज्जा तौफ़ीक आलम, पीआरओ रामचन्द्र यादव, सोनू यादव हैं। विशेष आभार संदीप कुमार यादव 'विक्की' का है। प्यारो एंटरटेनमेंट टीम राजन कानू, आशीष पांडेय, जयराम यादव, अभिषेक कुमार, शिवम हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)
-----समाप्त-----