कला-सिनेमावीडियो

‘सनम बेरहम’ रिलीज, ईशा मालवीया और बसीर अली की जोड़ी इंटरनेट पर मचा रही धूम

‘सनम बेरहम’ रिलीज, ईशा मालवीया और बसीर अली की जोड़ी इंटरनेट पर मचा रही धूम

जोहार पटना, 15 जनवरी। बिग बॉस फेम ईशा मालवीया और बसीर अली स्टारर बहुप्रतीक्षित इमोशनल हिंदी सॉन्ग 'सनम बेरहम' सुर म्यूजिक के आधिकारिक चैनल से रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गीत को अपनी दिल छू लेने वाली आवाज से सजाया है मशहूर सूफी सिंगर सुल्ताना नूरन ने। गाने में प्यार, जुदाई और टूटे हुए दिल की कहानी को बेहद भावनात्मक अंदाज में पेश किया गया है, जिसने दर्शकों को पहली ही झलक में प्रभावित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें - अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक आउट, कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

गाने में ईशा और बसीर की केमिस्ट्री खास तौर पर चर्चा में है। दोनों के बीच का दर्द, तकरार और टूटते रिश्तों की पीड़ा को बहुत प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड में सुल्ताना नूरन की दर्दभरी आवाज इस कहानी को और भी गहराई देती है। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय में यह टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

गाने के बोल और संगीत अशोक पंजाबी ने तैयार किए हैं, जो इस रोमांटिक–दर्दभरी कहानी को और मजबूती देते हैं। यह एक ऐसा गीत बनकर सामने आ रहा है, जो टूटे दिलों की आवाज बनेगा। इसके संगीत और लिरिक्स में इश्क की मासूमियत और बेवफाई का दर्द दोनों साफ झलकते हैं, जो इसे आम रोमांटिक गानों से अलग बनाता है।

इसे भी पढ़ें - कल्लू–शिवानी की आवाज ने मचाया तहलका, धमाकेदार गाना ‘राजा अपना जिला के’ रिलीज

टीजर की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सनम बेरहम' जल्द ही म्यूजिक चार्ट्स पर अपनी जगह बनाने वाला है। फैंस अब पूरे गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्यार और दर्द की इस अनोखी दास्तान ने पहले ही दिलों पर दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में यह गाना और भी बड़ा हिट साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - पावर स्टार पवन सिंह ने गुंजन और आस्था की फिल्म ‘मगध पुत्र’ का ट्रेलर किया लॉन्च

इस भावनात्मक गीत 'सनम बेरहम' को तकनीकी और रचनात्मक रूप से भी बेहद शानदार बनाया गया है, जिसमें मिक्स व मास्टरिंग पथसखा दास कबी, रिदम अरेंजमेंट उमर शेख और म्यूजिक अरेंजर अभिजीत गडवे ने अहम भूमिका निभाई है। वीडियो में ईशा मालवीया और बसीर अली के साथ प्रणिता वाघचौरे नजर आती हैं, जिसे निर्देशक इसरार अहमद ने बेहद संवेदनशील अंदाज में पर्दे पर उतारा है। (प्रेस विज्ञप्ति)

-----समाप्त-----

शेयर करें: