कला-सिनेमा

अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक आउट, कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

अवधेश मिश्रा स्टारर फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक आउट, कहानी ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

जोहार पटना, 15 जनवरी। भोजपुरी सिने जगत में स्टोरी बेस्ड फिल्में बनाने के लिए प्रसिद्ध निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बाबूजी' का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। रिचा दीक्षित और अवधेश मिश्रा स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच कहानी को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। मेकर्स ने संकेत दिया है कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें - पावर स्टार पवन सिंह ने गुंजन और आस्था की फिल्म ‘मगध पुत्र’ का ट्रेलर किया लॉन्च

फर्स्ट लुक में अखबार, अदालत, बेबस पति-पत्नी और एक वकील की झलक दिखाई गई है, जो साफ तौर पर किसी गंभीर, सामाजिक और भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती है। इन दृश्यों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में न्याय, रिश्तों और संघर्ष की एक मजबूत कहानी देखने को मिलेगी। पोस्टर में रिचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा और अनीता रावत की मौजूदगी ने दर्शकों की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें - कल्लू–शिवानी की आवाज ने मचाया तहलका, धमाकेदार गाना ‘राजा अपना जिला के’ रिलीज

फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने इसे बेहतरीन और बेजोड़ बताया है। उनका कहना है कि 'बाबूजी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है, जिससे दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और फिल्म भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

इसे भी पढ़ें - माही श्रीवास्तव के भोजपुरी एल्बम ‘नाम बदनाम होता’ में दिखा कश्मीर का जादू

फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है, जबकि लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म में रिचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा और अनीता रावत के साथ देव सिंह, दीपिका सिंह, अमरीश सिंह, राकेश त्रिपाठी और बंधु खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है और गीत दुर्गेश भट्ट व धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले बनी यह फिल्म जल्द ही ट्रेलर के साथ दर्शकों के सामने होगी। फर्स्ट लुक से मिले संकेतों ने यह साफ कर दिया है कि 'बाबूजी' एक दमदार कहानी और मजबूत अभिनय के साथ दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म साबित हो सकती है। (प्रेस विज्ञप्ति)

-----समाप्त-----

शेयर करें: