कला-सिनेमा

'दिलवा में रखिहा' रिकॉर्ड : शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना छह मिलियन व्यूज किया पार

'दिलवा में रखिहा' रिकॉर्ड : शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना छह मिलियन व्यूज किया पार

जोहार पटना, 6 जनवरी। फिल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने भोजपुरी की फेमस सिंगर शिल्पी राज और बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से भरपूर भोजपुरी गीत 'दिलवा में रखिहा' से नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की तीकड़ी में आया ये बिग ब्लास्ट भोजपुरी गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है और देखते ही देखते छह मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया है।

ये भोजपुरी गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। गाने के तीन मिलियन क्लब में शामिल होने पर सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने जश्न मनाया है। इस गाने को पिक्चराइजेशन काफी रिच और महंगे क्लब में किया गया है, जोकि भोजपुरी गानों की मेकिंग के लिए बहुत बड़ी बात है।

इसे भी पढ़ें - ‘लड़ाई’ के बाद अंजना सिंह के साथ विशाल तिवारी नए साल में ‘शुभ आरती’ से करेंगे धमाल

इसके वीडियो में दिखाया है कि माही श्रीवास्तव लेदर की जैकेट और हाफ पैंट पहने किसी क्लब में जाती हैं, जहां पर हॉट लुक में बहुत लड़कियां नकाब पहने इतराते हुए नजर आ रही है। डिस्को म्यूजिक पर माही श्रीवास्तव ठुमका लगाते हुए कहती हैं कि 'केतनो डेरवइबा राजा केतनो धमकइबा हो, आइब ना बात में केतनो फुलाइबा हो, रहे वाली नइखे तोहसे डर के पिया, जदि चाही ले भलाई अपना घर के पिया, त दिलवा में रखिहा मेहर के पिया, न त मरि जाइब कुछ करिके पिया, त दिलवा में रखिहा मेहर के पिया।' (प्रेस विज्ञप्ति)

----समाप्त----

शेयर करें: