जोहार पटना, 6 जनवरी। भोजपुरी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय निर्देशक मनोज ओझा और निर्माता अश्वनी शर्मा की हिट जोड़ी में जीएमए फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म 'ननद की हेरा फेरी' कंप्लीट हो गई है और इस फिल्म की एडिटिंग मुंबई में जोर शोर से की जा रही है।
इसे भी पढ़ें - ‘लड़ाई’ के बाद अंजना सिंह के साथ विशाल तिवारी नए साल में ‘शुभ आरती’ से करेंगे धमाल
इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की कमान जाने-माने फिल्म निर्देशक मनोज ओझा ने संभाला है। इस फिल्म के निर्माता अश्वनी शर्मा हैं, जो मनोज ओझा के निर्देशन में सुपरहिट फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' दे चुके हैं, उस फिल्म की अपार सफलता के बाद मनोज ओझा और अश्वनी शर्मा की जोड़ी फिर सिल्वर स्क्रीन पर बड़ा धमाका करने वाली है। इस फिल्म के डीओपी फिरोज खान ने बहुत ही बेहतरीन फिल्मांकन किया है।
फिल्म के कलाकारों की बात की जाए तो इसमें फैमिली स्टार जय यादव, स्टार एक्ट्रेस पायस पंडित, श्रुति राव, तपस शर्मा, नवोदित शबनम खान, अश्विनी शर्मा, नीलम सिंह, बाल कलाकार ढोलू यादव आदि कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। इमोशन और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म पूरी तरह से फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ समाज में मैसेज भी देने का काम किया जा रहा है। इस फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक, नृत्य निर्देशक प्रसून यादव, ई.पी. राजीव सिंह हैं।
अश्वनी शर्मा द्वारा निर्मित और मनोज ओझा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'अठरंगी दुल्हनिया' में श्रुति राव ने अभिनय का जलवा बिखेरने के बाद इस फिल्म में भी वो एक नए तेवर में नजर आने वाली हैं।मनोज ओझा के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म 'बोले चूड़ियां बोले कंगना' में पायस पंडित ने दर्शकों का दिल जीता है, वो फिल्म अब तक यूट्यूब पर 3 करोड़ व्यूज पार कर चुकी है। अब पायस मनोज ओझा के निर्देशन में 'ननद की हेरा फेरी' करते नजर आने वाली हैं। फिल्म से अभिनेत्री शबनम खान इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रही हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)
-----समाप्त-----