जोहार पटना, 6 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'प्रतिज्ञा 2' का सुपरहिट गाना 'चांद ना सूनर लागेला' को री-मास्टर साउंड और री-कलर करके वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। ये सांग पहले रिलीज किया जा चुका है। लेकिन, 31 दिसंबर को यादगार बनाते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी एमडी रत्नाकर कुमार ने ये गाना नए तरीके से रिलीज किया गया है। इस गाने में नया कलर नया मास्टर साउंड का कॉम्बिनेशन दिख रहा है।
बतौर एक्टर व सिंगर पवन सिंह की तूती इन दिनों विश्व स्तर पर गूंज रही है। वो भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय और सुरीले स्वर का डंका बजा रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर पवन सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गाना 'चांद ना सूनर लागेला' री-मास्टर री-कलर के साथ फिर से रिलीज किया है।
इस गाने में अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने के वीडियो में अपने चिर परिचित अंदाज में पवन सिंह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं और अपने अंदाज में अपने दिल की बातें काजल राघवानी से बयां कर रहे हैं। उनके मीठे बोल पर काजल राघवानी अपनी रूप सौंदर्य का जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं और अपनी मोहक अदाओं से दीवाना बना रही हैं। वह इंडियन लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और अपने रोमांटिक एक्सप्रेशन से बिजली गिरा रही हैं।
इस गाने का फिल्मांकन हरी-भरी वादियों में किया गया है। इसके वीडियो में पवन सिंह क्रीम कलर का पठानी सूट पहने हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं क्रीम कलर की साड़ी पहने काजल राघवानी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने को अपनी मधुर आवाज में पवन सिंह ने गाया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'प्रतिज्ञा 2' का है। इस फिल्म के डायरेक्टर सुशील कुमार उपाध्याय हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)
-----समाप्त-----