कला-सिनेमा

पवन सिंह के जन्मदिन पर 'गोरिया चाल तोहार मतवाली' रीमिक्स और न्यू कलर के साथ रिलीज

पवन सिंह के जन्मदिन पर 'गोरिया चाल तोहार मतवाली' रीमिक्स और न्यू कलर के साथ रिलीज

जोहार पटना, 7 जनवरी। नए साल पर नया धमाका करते हुए पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने सुपरहिट फिल्म 'भोजपुरिया राजा' का हिट गाना 'गोरिया चाल तोहार मतवाली' को रीमिक्स करके न्यू कलर के साथ रिलीज किया है। पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म का यह गाना रिलीज करके रत्नाकर कुमार ने पवन सिंह के जन्मदिन पर उनके फैंस और संगीतप्रेमियों के बीच बर्थडे गिफ्ट के रूप में पेश किया है।

इसे भी पढ़ें - पावर स्टार पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘चांद ना सूनर लागेला’ फिर से रिलीज, यहां देखें खास वीडियो

यह गाना हर किसी को सुनने में बहुत ही मधुर और प्यारा लग रहा है, जबकि इस गाना को देखकर मन प्रफुल्लित और आनंदित हो रहा है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पवन सिंह और प्रियंका सिंह की मधुर आवाज में रिलीज किया गया है। इस गाने में अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी रोमांटिक केमिस्ट्री जमाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस गाने के वीडियो में व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस पहने पवन सिंह हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में काजल राघवानी को रिझा रहे हैं। वहीं काजल राघवानी ब्लैक बॉर्डर पिंक कलर की साड़ी पहने बहुत ही ब्यूटीफुल दिख रही हैं और जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने का बोल बहुत ही प्यारा है।

इसे भी पढ़ें- पवन सिंह के साथ यूपी की महिमा सिंह जल्द ही आएंगी नजर, वायरल हो रही तस्वीर

पवन सिंह अपने अंदाज में काजल राघवानी की सुंदरता की बखान करते हुए कह रहे हैं कि 'गोरिया चाल तोहार मतवाली, कजरा, गजरा कान के बाली, लाली बिंदिया से निदिया हराम हो गईल, रानी हमारी जिनिगिया गुलाम हो गईल।' इस गाने पर पवन सिंह और काजल राघवानी ने शानदार अदायगी की है। इसके गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, संगीतकार मधुकर आनंद, डायरेक्टर सुजीत कुमार सिंह, कोरियोग्राफर रामदेवन हैं। मिक्स मास्टर संजीव चतुर्वेदी, डीआई रोहित सिंह ने किया है। म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। (प्रेस विज्ञप्ति)

-----समाप्त-----

शेयर करें: