जोहार पटना, 17 जनवरी। भोजपुरी सिनेमा की दुनियां में लेखक धर्मेन्द्र सिंह और निर्देशक धीरू यादव की जोड़ी काफी हिट है और हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। अपनी लेखनी से नई लकीर खींचने वाले लेखक धर्मेन्द्र सिंह जहां विपरीत धारा में अपनी सधी हुई लेखनी रूपी नाव को नई दिशा देते हैं। वहीं, क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव लीक से हटकर फिल्मों की मेकिंग करते हैं और भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें - भोजपुरी फिल्म ‘सास की सौतन’ का फर्स्ट लुक, बेहद रोचक और रोमांचक अपकमिंग प्रोजेक्ट
ऐसे में धर्मेन्द्र सिंह द्वारा लिखित और धीरू यादव द्वारा निर्देशित स्टेज एप्प पर रिलीज की गई भोजपुरी फिल्म 'पुनर्जन्म' खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मिलित हुई और खूब सराही गई। इस फिल्म के लेखक धर्मेन्द्र सिंह और निर्देशक धीरू यादव को सम्मानित किया गया है। उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। जिसके लिए उन्हें हर तरफ से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
लेखक धर्मेन्द्र सिंह और निर्देशक धीरू यादव ने एक साथ 'खजुराहो अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' के संस्थापक राजा बुन्देला का दिल से आभार व्यक्त किया है और साथ ही साथ शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों का उन्होंने तहेदिल से धन्यवाद दिया है। लेखक धर्मेन्द्र सिंह और निर्देशक धीरू यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि हम लोगों ने जितनी फिल्म की है, सब हिट हुई हैं।
दोनों ने आगे कहा कि हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि हम ऐसी भोजपुरी फिल्मों को बनाएं, जिसकी इंडस्ट्री को बहुत जरूरत है और तभी भोजपुरी सिनेमा की दशा व दिशा में बदलाव होगा। इसी प्रयास में 'कटान', 'जया', 'लॉटरी', 'काली मेंहदी', 'पुनर्जन्म', 'मकान' जैसी फिल्में हम दे चुके हैं। हमारी आने वाली भोजपुरी फिल्में 'गांठ', 'ट्रांसफार्मर', 'दसवीं पास दूल्हा' हैं। (प्रेस विज्ञप्ति)
-----समाप्त-----