योजना द्वारमईयां सम्मान

झारखंड की बेटियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ, अब तक 104 करोड़ से अधिक का भुगतान

झारखंड की बेटियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ, अब तक 104 करोड़ से अधिक का भुगतान

जोहार रांची, 12 जनवरी। झारखंड सरकार किशोरियों एवं महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने हेतु निरंतर आगे बढ़ रही है ताकि राज्य एक स्वस्थ और सशक्त प्रदेश बन सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि झारखंड की हर महिला को सम्मान और किशोरियों को बेहतर शिक्षा और बेहतर जीवन के साथ ऊंचाईयों तक पहुंचने के सभी अवसर मिले। इसी सोच के साथ सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत 2022-23 वित्तीय वर्ष में की गई है।

पात्र किशोरियों को प्रोत्साहन राशि

इस योजना के अंतर्गत स्कूल में अध्ययनरत पात्र किशोरियों को चरणबद्ध चालीस हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान कर शिक्षा में निरंतरता सुनिश्चित की जा रही है ताकि वे सब अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और आर्थिक बाधाओं से मुक्त होकर उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ सकें।

इसे भी पढ़ें - हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना, किसे मिलेगा लाभ, कैसे करें अप्लाई, जानें पूरी प्रक्रिया

6,07,467 बालिकाओं का आवेदन

अब तक 6,07,467 बालिकाओं का आवेदन ऑनलाइन आ चुका है। इनमें से 2,78,463 बालिकाओं को 104 करोड़ 65 लाख से अधिक राशि भुगतान की जा चुकी है एवं शेष लाभुकों की भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। राज्य में अब तक ई विद्यावाहिनी में अंकित 15,007 विद्यालय में से 13,469 विद्यालय से आवेदन प्राप्त हुए हैं। शेष विद्यालय से आवेदन प्राप्त करने हेतु आवश्यक निर्देश शिक्षा विभाग में कार्यरत क्षेत्रीय कर्मियों को दी गई है।

इसे भी पढ़ें - झारखंड सरकार का छात्रों के लिए बड़ा तोहफा, सिर्फ 4% ब्याज पर मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें कैसे?

ससमय निष्पादन के लिए प्रशिक्षण

योजना का संबंधित विभागीय पोर्टल (savitribaipksy.jharkhand.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का निष्पादन ससमय हेतु संबंधित पदाधिकारियो, कर्मियों, प्रधानाध्यापक, बीईईओ एवं प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को समाज कल्याण निदेशालय द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही समय समय पर तकनीकी सहयोग प्रदान भी किया जा रहा है। योजना से लाभान्वित किए जाने संबंधी अधिक जानकारी या सहायता के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला समाज कल्याण पदाधिकारी या विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/बीईईओ या प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। (प्रेस विज्ञप्ति)

-----समाप्त-----

शेयर करें: