संथाललिखा-पढ़ी

शिक्षित समाज : पूर्वजों की याद में बना है गुटगुटिया हाईस्कूल

शिक्षित समाज : पूर्वजों की याद में बना है गुटगुटिया हाईस्कूल

जोहार देवघर, 20 दिसंबर। दिवंगत परिजन की स्मृति में लोग तरह-तरह के पुण्य के कार्य करते हैं ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले और आम जन को सुविधा हो। कुछ इसी सोच के साथ गुटगुटिया परिवार ने वर्ष 1958 में पथरचपटी मोहल्ले में मोहनलाल गुटगुटिया हाई स्कूल की स्थापना की।

पत्थलचपटी में किराया के घर में बजरंग लाल गुटगुटिया क्षेत्र के बच्चों को पढ़ते थे। छात्रों की संख्या बढ़ जाने पर भवन की जरूरत हो गई। विद्यालय निर्माण को लेकर स्थानीय शिक्षा प्रेमियों की बैठक की गई। पथरोल स्टेट घटवाल ने विद्यालय निर्माण के लिए छह बीघा जमीन दी।

गुटगुटिया परिवार के वरिष्ठ सदस्य वासुदेव गुटगुटिया बताते हैं उनके दादा श्री नारायण गुटगुटिया के सहयोग से विद्यालय निर्माण प्रारंभ किया गया। उस समय विद्यालय के अध्यक्ष मोहनलाल गुटगुटिया और मंत्री रामकिशुन चौधरी थे।

Also Read: झरिया महाराज की कोठी में स्थापित हुआ मधुपुर कॉलेज, वर्षों बाद भी पीजी की पढ़ाई नहीं

विद्यालय भवन 1974 में बनकर तैयार हो गया। इसी समय सर्वसम्मति से विद्यालय का नाम मोहनलाल गुटगुटिया विद्यालय रखा गया। मोहनलाल गुटगुटिया, रामकिशन चौधरी सहित अन्य शिक्षा प्रेमियों ने बच्चों को विद्यालय से जोड़ा। बाद में विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा मिला। मोहनलाल गुटगुटिया के निधन के बाद उनके पुत्र केशव गुटगुटिया विद्यालय सचिव बने। विद्वान विधुभूषण मिश्र को विद्यालय का प्रधानाध्यापक बनाया।

दोनों ने मिलकर उसे समय के तत्कालीन उपयुक्त के सहयोग से विद्यालय के पीछे भाग में खेल मैदान का निर्माण कराया। साथ ही विद्यालय में पुस्तकालय, लैब सहित शिक्षा के प्रसार के लिए अन्य सुविधाएं बहाल करायी। समय के साथ विद्यालय का सरकारी कारण हो गया। वर्तमान में सैकड़ो छात्र विद्यालय में पढ़ते हैं। इस विद्यालय से पढ़कर सैकड़ो छात्र विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

-----समाप्त-----

शेयर करें: