जोहार रांची, 29 दिसंबर। नया साल हर किसी के लिए नई उम्मीदें, नई शुरुआत और सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। अगर आप चाहते हैं कि 2026 में आपके घर में सुख, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे, तो कुछ खास चीजें घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।
बुरी नजर से बचाव के लिए घोड़े की नाल
कई बार घर में बिना कारण बीमारियां, धन की कमी और नकारात्मक माहौल बना रहता है। ऐसे में नववर्ष पर घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और बुरी नजर का प्रभाव खत्म होता है।
इसे भी पढ़ें - खरमास में क्यों नहीं किए जाते शुभ काम? जानें इसके पीछे का रहस्य
पीतल के बाल गोपाल या गणेश जी की मूर्ति
इस बार 1 जनवरी 2026 गुरुवार को पड़ रही है, जो बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन घर या कार्यस्थल पर पीतल के बाल गोपाल या भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
नए साल पर खरीदें सोना
गुरुवार के दिन सोना खरीदना समृद्धि बढ़ाने वाला माना जाता है। अगर संभव हो तो 2026 के पहले दिन सोने की छोटी वस्तु भी घर लाएं। इससे धन की स्थिरता बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
पीली कौड़ी का उपाय
नववर्ष के दिन पीली कौड़ी खरीदकर घर लाएं। इसे माता लक्ष्मी को अर्पित करने के बाद धन रखने की जगह पर रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन की आवक बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें - खरमास की पौराणिक कथा, मार्कण्डेय पुराण में वर्णित
बेलपत्र का पौधा लगाएं
घर में बेलपत्र का पौधा लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और परिवार में दुख-दरिद्रता का वास नहीं होता।
श्रीयंत्र की स्थापना
नए साल के पहले दिन श्रीयंत्र घर में स्थापित करना अत्यंत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी स्थायी रूप से घर में वास करती हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
-----समाप्त-----