जोहार रांची, 1 जनवरी। नए साल 2026 (New Year 2026) पर अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) के अनुसार हम आपके जीवन के बारे में कई राज बताने जा रहे हैं। हमारे जीवन पर अंकों का काफी प्रभाव होता है। जन्मतिथि के अनुसार मूलांक (1 से 9) व्यक्ति के स्वभाव और सोच को दर्शाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है। जन्मतिथि से निकाला गया मूलांक (1 से 9) व्यक्ति के स्वभाव, सोच और भविष्य के बारे में अहम जानकारियां देता है। आज हम आपको मूलांक 1 से 9 तक के लिए साल 2026 क्या कुछ लेकर आया है, उसके बारे में बताएंगे।
इसे भी पढ़ें - खरमास में करें आसान उपाय, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
मूलांक 1 से 9 वालों के लिए कैसा जाने वाला है नया साल
मूलांक 1 वालों के लिए 2026 भगवान की कृपा की तरह है। सब कुछ अपने आप आपके पक्ष में होता जाएगा। नई नौकरी, नया बिजनेस, नई जिम्मेदारी, या जीवन में कोई नई शुरुआत संभव है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अति आत्मविश्वासी होने से बचें। किसी अपने या परिचित की सलाह भी मानें।
मूलांक 2 के लिए यह साल भावनात्मक रूप से बहुत कुछ सिखाने वाला है। इस साल आपको खुद को प्राथमिकता देनाी होगी। नया साल आपको भावनाओं और जरूरतों में तालमेल बिठाना सिखाएगा। आपको रिश्तों में अपनी बात खुलकर रखनी होगी। ऐसा नहीं करने पर दिक्कत होने की संभावना है।
मूलांक 3 वालों के लिए साल सम्मान और पहचान का है। आपकी समझ, बात और सलाह का महत्व बढ़ेगा। लोग आपसे मार्गदर्शन मांगेंगे। साल आपको जरूरत से ज्यादा बोलने के बजाय सही दिशा दिखाने वाला बनाएगा। यदि आप शिक्षा, सलाह, ट्रेनिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, तो ध्यान रखें।
मूलांक 4 के लिए साल की शुरुआत थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। आपकी योजना सफल होती नहीं दिखेगी। आपको घबराने की जरूरत नहीं है। 2026 आपको धीरे-धीरे मजबूत बनाएगा। मेहनत, धैर्य और अनुशासन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनकर दुनिया को दिखाएंगे।
मूलांक 5 वालों के लिए साल कई बदलावों से भरा रहेगा। नए लोग, नई जगह, और नए मौके आपके जीवन में आएंगे, लेकिन ध्यान भटकने का खतरा भी रहेगा। अगर आप फोकस खो बैठे, तो नुकसान हो सकता है। यह साल जिम्मेदारी और सही प्राथमिकता की मांग करेगा। सोचकर फैसला करें।
मूलांक 6 के लिए साल रिश्तों और परिवार पर केंद्रित साल है। भावनाएं गहरी होंगी और अपनों के साथ जुड़ाव बढ़ेगा। लेकिन, एक बात याद रखना बहुत जरूरी है। आपके लिए खुद को पूरी तरह भूलकर दूसरों के लिए जीना सही नहीं है। आपको जीवन में संतुलन बनाना सीखना होगा।
मूलांक 7 वालों के लिए 2026 बाहर से शांत और अंदर से गहरा बदलाव लाने वाला है। आप खुद को बेहतर समझने लगेंगे। आपको ध्यान, आत्मचिंतन और अकेले समय से काफी ताकत मिलेगी। यह साल आत्मिक विकास और मानसिक स्पष्टता देने वाला है।
मूलांक 8 के लिए यह साल आसान नहीं कहा जा सकता। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, काम का दबाव रहेगा, और कभी-कभी लगेगा कि सब कुछ बहुत भारी हो गया है। यह साल बेकार भी नहीं है। साल के अंत तक आपको महसूस होगा कि यह मेहनत आपको एक मजबूत जगह तक ले आई।
मूलांक 9 वालों के लिए नया साल पुराने अध्याय बंद करने का है। आपको गुस्सा, शिकायतें, अधूरा अतीत और भावनात्मक बोझ छोड़ना होगा। आप पुरानी चीजों को जाने देंगे, तभी नई शुरुआत होगी। खुद को भूलकर दूसरों के लिए जीना नहीं है। आप संतुलन बनाना सीखेंगे।
----समाप्त-----